Tuesday, October 20th, 2026

अमिताभ-इमरान की ‘चेहरे’ का टीजर आउट


अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी स्टारर ‘चेहरे’ का टीजर गुरुवार को रिलीज हुआ। टीजर में अन्नू कपूर, इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन के डायलॉग सुनाई दे रहे हैं। अन्नू कह रहे हैं, इस दुनिया में कोई भी बंदा ऐसा नहीं है, जिसने अपनी लाइफ में कोई अपराध नहीं किया हो। इसके बाद इमरान का डायलॉग है, आज ईमानदार वो है, जिसकी बेईमानी पकड़ी नहीं गई और बेगुनाह वो है, जिसका जुर्म पकड़ा न गया हो। अंत में अमिताभ की आवाज सुनाई देती है। वे कहते हैं, हमारी अदालतों में जस्टिस नहीं, जजमेंट होता है। इंसाफ नहीं, फैसला होता है। इमरान ने टीजर शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, क्या आप गेम को फेस करने के लिए तैयार हैं? क्योंकि इस अदालत में खेल की शुरूआत हो चुकी है। रूमी जाफरी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 9 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय